डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की सेवा
धमधा|नवरात्र परडोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों का धमधा में स्वागत किया गया। ग्राम डंगनिया से 40 पदयात्री डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुए। युवक कांग्रेस दुर्ग लोकसभा महासचिव शमशीर कुरैशी ने पद यात्रियों को जय माता दी झंडा सौंपकर दल को रवाना किया। बस स्टैंड पर प्रदीप ताम्रकार के नेतृत्व में संदीप गुप्ता, शमशीर कुरैशी, किशन ढीमर, कमलेश देवांगन ने दल के लिए फल और पानी की व्यवस्था कर स्वागत किया।