5 सूत्री कार्यक्रम अपनाने किया प्रेरित
सेलूद|पाटन छत्तीसगढ़ीग्रामीणजन विकास संस्थान राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक दुर्ग नाबार्ड ने ग्राम पथरिया (धमधा) में स्वयं सहायता समूह की बैठक की। नाबार्ड की उपमहाप्रबंधक डीडीएम दीपिका ने स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों को समूह संचालन के लिए पांच सूत्री कार्यक्रम अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके तहत समूह की हर सप्ताह बैठक एक निश्चित स्थान पर करने, नियमित बचत को प्रोत्साहन देने, आंतरिक कर्ज को महत्व देनो समूह की रजिस्टर, आंतरिक लोन सभी रिकार्ड दुरुस्त करना चाहिए। बैंक शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। बैठक में लीड बैंक दुर्ग के महाप्रबंधक भस्मे, मोहम्मद मोफिस प्रशिक्षण संस्था अध्यक्ष हरप्रसाद आडिल, शैलू बाई, नरबदिया निषाद, अश्वनी निषाद, अनिता यादव, रामप्यारी ठाकुर, गायत्री निषाद, आरती बाई, कामिन निषाद, रेखा बाई, ईश्वरी आदि उपस्थित थीं।