- Hindi News
- धमतरी में टिकट बदलते ही उबले भाजपा कार्यकर्ता
धमतरी में टिकट बदलते ही उबले भाजपा कार्यकर्ता
रायपुर. धमतरीमें भाजपा ने महापौर उम्मीदवार सुमिता पंजवानी को बदला तो उनके समर्थकों की नाराजगी उभरकर सामने गई। धरना-प्रदर्शन के साथ नारेबाजी होने लगी। धमतरी से सिंधी समुदाय के करीब 150-200 लोग गाड़ियों में भरकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह से मिलकर नाराजगी जाहिर की। बातचीत किसी मुकाम पर नहीं पहुंची तो विधायक श्रीचंद सुंदरानी को हस्तक्षेप करने को कहा गया। बाद में रात को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बात की। उधर, दुर्ग में अधिवक्ता नीता जैन रेखा तिवारी ने भी महापौर पद का उम्मीदवार बदलने की मांग की।
कांग्रेसमें भी नाराजगी, जोगी समर्थकों का हंगामा
टिकटवितरण को लेकर उपजे असंतोष से शनिवार को भी कांग्रेस भवन में हंगामा हुआ। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने निष्ठावान सदस्यों को टिकट नहीं देने को लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं कोरबा की ऊषा तिवारी ने महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर इस्तीफा शेष|पेज11
देनेका एेलान कर दिया। उन्होंने नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस ने कोरबा में विधायक जयसिंह अग्रवाल की प|ी रेणु अग्रवाल को महापौर प्रत्याशी बनाया है। उधर शुक्रवार रात को हुए हंगामे को लेकर मरवाही विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि (पेंड्रा) ओमप्रकाश अग्रवाल ने जिला सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने छह दावेदारों के इस्तीफे देने की बात कही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास ने शुक्रवार रात को हुए हंगामे की रिपोर्ट दिल्ली भेज दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई हो सकती है।