पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को सैद्धांतिक के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी

छात्रों को सैद्धांतिक के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यवहार मूलक शिक्षा ही आज की जरूरत है। विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ ही विषय से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान होने पर सफलता अवश्य मिल पाएगी। ये उदगार मीडिया के प्रतिनिधियों, पालकों और भूतपूर्व विद्यार्थियों ने शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को हुई कार्यशाला में रखे। उल्लेखनीय है कि यूजीसी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली की मंशानुसार राष्ट्रीय हायर एजुकेशन क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क तैयार करने साइंस कॉलेज में कार्यशाला चल रही है। इसमें प्रतिदिन अलग-अलग वर्ग के लोगों से उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सुझाव लिए जा रहे हैं।

इसके अंतर्गत सबसे पहले विद्यार्थियों की इच्छा जानने का प्रयास किया गया। दूसरे दिन विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापकों के विचार जाने गए। आज मीडिया और अभिभावकों से इस संदर्भ में सुझाव लिए गए।

इसमें पत्रकारों ने व्यक्तिगत विकास और एकीकृत शिक्षा पद्धति पर जोर दिया। मूल्य आधारित शिक्षा और प्रायोगिक ज्ञान पर फोकस करने की बात कही। पाठ्यक्रम को रोचक बनाने और विद्यार्थियों के मन में विषय के प्रति रुचि पैदा की जाए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने उच्च शिक्षा फ्रेमवर्क कार्यशाला के प्रतिभागियों से महत्वपूर्ण सुझाव देने का आग्रह किया गया। जिसे फ्रेमवर्क में समावेश किया जा सके। आईक्यूएसी के सदस्य प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एजुकेशन फ्रेमवर्क और प्रस्तावित नई शिक्षा विश्लेषण किया।