पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोसायटी के सामने किया प्रदर्शन

सोसायटी के सामने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग. समितियोंमें किसानों से 15 क्विंटल से कम धान खरीदी को लेकर किसान कांग्रेस ने शनिवार काे दोपहर 12 बजे नगपुरा सेवा सहकारी समिति के समक्ष प्रदर्शन किया। संगठन के जयंत देशमुख ने बताया कि लिंकिंग के अंतर्गत जिले के किसानों से मात्र 10 क्विंटल से 11 क्विंटल धान की ही खरीदी की जा रही है। जबकि 15 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी की घोषणा मुख्यमंत्री रमन सिंह ने की है। भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। इसलिए जब तक किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा नहीं जाएगा। समर्थन मूल्य 2100 नहीं किया जाएगा, तब तक किसान कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर लवकेश साहू, झमेंद्र वैष्णव आदि मौजूद थे।