पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Balod Teacher Trained Students For National Games

सरकारी शिक्षक अपनी पगार से तैयार कर रहा नेशनल खिलाड़ी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद. यह एक सरकारी शिक्षक के जुनून की कहानी है। नाम है राधेलाल साहू। उम्र 51 साल। बालोद की ग्राम कोहंगाटोला के स्कूल में संस्कृत पढ़ाते हैं। पर एक खासियत उन्हें औरों से जुदा करती है और वो है खेल और प्रतिभावान गरीब खिलाडिय़ों के प्रति उनका लगाव।
लगाव भी ऐसा कि अपने वेतन के 35 हजार रुपए में से हर दो माह में 10-12 हजार रुपए खिलाडिय़ों की जरूरतों पर खर्च कर देते हैं। अगर जरूरत ज्यादा हुई तो उसके लिए हर कदम उठाने को भी तैयार। राधेलाल का यह जुनून रंग भी लाने लगा है। अब तक उनकी मदद से 30 बच्चे नेशनल गेम्स खेल चुके हैं। कुछ ने पदक भी जीता है। एक खिलाड़ी की तो नौकरी भी लग गई।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, गिट्टी तोड़कर परिवार का पेट पालने वाले शिवकुमार की बेटी बनी पुलिस आरक्षक
खबर: ब्रजेश पांडेय