भिलाई। जानिए, हुआ क्या आधार कार्ड मांगने गए तो पोस्टमास्टर ने कहा ले लो...
सेक्टर-1 स्थिति पोस्टऑफिस। बुधवार को लोग आधार कार्ड आया या नहीं, यह पूछने के लिए पहुंचे। पोस्टऑफिस के जिम्मेदार अफसर ने कहा कि अंदर के कमरे में रखा है। खुद जाकर देख लो। मिल जाए तो ले जाओ। इसके बाद ये स्थिति बनीं।
इसमें हमारी कोई गलती नही
सीधी बात : आर एस ठाकुर, पोस्टमास्टर, सेक्टर-1
- पोस्टऑफिस में आधार कार्ड को अव्यवस्थित क्यों रखा गया है?
- कोई अव्यवस्थित नहीं है। सभी कार्ड व्यवस्थित है।
- बुधवार को कैंप इलाके के लोग कार्ड के लिए पहुंचे थे, तब पूरी व्यवस्था की पोल खुल गई है,
आप उसे व्यवस्थित कहेंगे क्या?
- हमारे यहां स्टाफ की कमी है। लोग कार्ड के लिए हड़बड़ी कर रहे हैं। उन्हें जल्दी कार्ड चाहिए। पोस्टमैन ही कार्ड पहुंचाएगा न। फिर भी वे नहीं माने, वे आकर खुद ले जा रहे हैं। इसमें हमारी कोई गलती नहीं है।
- इस चक्कर में कइयों के कार्ड भी फट गए तो गुम भी गए, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
- जिम्मेदारी तो मेरी है, लेकिन क्या करें। लोगों को ही जल्दी है। हम तो विंडो से ही कार्डदे रहे थे।
- जो कार्ड बच गए हैं, वो कब तक बंटेंगे?
- पांच हजार कार्ड बांटने थे, उसमें से सिर्फ 25 फीसदी कार्ड ही बचे हैं। जल्द ही बचे कार्ड बांट दिए जाएंगे।