भिलाई/ दुर्ग। चौंकिए मत... यह शहर के आउटर में स्थित किसी गली मोहल्ले का डस्टबिन नहीं, शहर की मुखिया के परिसर का हाल है। तस्वीर बता रही है कि यहां कम से कम तीन दिन से तो कचरा नहीं उठा है। अगर किवार कलेक्टरोट का कचरा नहीं उठा सकती तो बाकी स्थानों पर क्या नजारा होगा? अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।
कलेक्ट रखुद कर रहीं मॉनिटरिंग : नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव आरपी मंडल के दौरे के बाद कलेक्टर स्वयं सफाई की मॉनिटरिंग कर रही हैं। प्रमुख सचिव ने साफ कहा है कि एक महीने बाद शहर का दौरा खुद करेंगे और व्यवस्था का जायजा लेंगे।