पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

python in motorbike

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सीट खोलते ही निकला अजगर।)
नवागढ़ (बालोद). पार्षद विनोद साहू अपनी बाइक बनवाने मैकेनिक के पास गया। मैकेनिक के सीट खोलते ही एक अजगर बाहर निकल आया। सांप देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। बाइक से अजगर निकलने की बात सुन वहां सर्प विशेषज्ञ अनिल भी पहुंच गए। उन्होंने एक और आदमी की सहायता से सांप को बोरी में बंद कर दिया। इसके बाद अनिल ने सांप को जंगल ले जाकर छोड़ दिया।
इंसानों के लिए कितना खतरनाक है अजगर
नाग या करैत की तरह अजगर जहरीला नहीं होता है। बड़े आकार के कारण यह खाफी डरावना दिखता है और खतरा महसूस होने पर हमला कर देता है। अजगर के मुंह में छोटे-छोटे दांत होते हैं जो घाव बना देते हैं।
सिर पकड़कर काबू करने की कोशिश करने पर अजगर अपने बाकी शरीर को इंसान के गला, हाथ या सिने पर लपेट लेता है। इसके बाद अजगर इंसान के शरीर को जकड़ना शुरू कर देता है। अजगर अपने शरीर से जकड़कर इंसान की हड्डियां तोड़ सकता है। इसलिए अजगर देखने पर सर्प विशेषज्ञ को बुलाना ही सुरक्षित होता है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें बाइक में सांप घुसने की ऐसी ही एक और खबर