एक माह से युवती लापता, िरपोर्ट दर्ज
एक माह से युवती लापता, िरपोर्ट दर्ज
अंकिरा.दीदी केघर जाने के नाम से घर से निकली युवती का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों द्वारा मामले की सूचना थाना में दी गई। पुलिस गुम इंसान कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है। तुमला थाना क्षेत्र के जामटोली गांव की रहने वाली सुष्मिता उर्फ मुनिया पैकरा पिता नंदलाल पैकरा (21) 12 अगस्त को अपनी दीदी के घर टांगरगांव जाने के नाम से निकली थी। पर वह वहां भी नहीं पहुंची। घबराए परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की। कुछ पता नहीं चलने पर युवती के पिता ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट की।