- Hindi News
- अंकिरा. अंतरराष्ट्रीयसाक्षरता दिवस पर शुक्रवार को फरसाबहार में रैली निकाली
अंकिरा. अंतरराष्ट्रीयसाक्षरता दिवस पर शुक्रवार को फरसाबहार में रैली निकाली
अंकिरा. अंतरराष्ट्रीयसाक्षरता दिवस पर शुक्रवार को फरसाबहार में रैली निकाली गई। जिसमें शामिल लोगों ने बैनर- पोस्टर सहित नारों के माध्यम से लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया। मुख्य सड़क सहित गांव के गली-मोहल्लों से रैली निकालने के बाद सम्मेलन किया गया। जहां कई वक्ताओं ने साक्षरता के संबंध में विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से फरसाबहार बीआरसी केपी शर्मा, एबीईओ राजेंद्र सिंह, साक्षरता समन्वयक केके यादव, कार्यक्रम समन्वयक देवंती सिंह, शिवकुमार सिंह, टीआर कोसिर सहित ब्लॉक के शिक्षक विद्यार्थी उपस्थित थे।
रैली निकालकर साक्षरता का दिया संदेश