नशामुक्ति के लिए निकाली रैली
अंकिरा| शनिवारको आयुर्वेद ग्राम तुमला में ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने एवं जागरूकता लाने के लिए रैली निकाली गई। यह रैली जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. द्विवेदी के निर्देश पर आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजय नायक के नेतृत्व में निकली। रैली में बैनर-पोस्टरों के माध्यम से नशे की बुराइयों के बारे में ग्रामीणों को बताया गया अौर उन्हें नशा से दूर रहने की नसीहत दी गई। रैली में शामिल लोग जागरूकता के संबंध में नारे भी लगा रहे थे। रैली में मुख्य रूप से सरोज साव, गणेश यादव, पारस पटेल सहित 300 से अधिक लोग शामिल हुए।