पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़ी से गांजा जब्त

बाड़ी से गांजा जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकिरा. शुक्रवारको तुमला पुलिस ने एक युवक की बाड़ी से साढ़े तीन किलो गांजा बरामद कर जब्त किया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने सरईटोली कोनपारा निवासी सुभर कुमार चौहान पिता सुंते चौहान (33) के घर पर दबिश दी। सुभर ने एक प्लास्टिक बोरी में साढ़े तीन किलो गांजा बाड़ी में छिपाकर रखा था। जिसे जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा धारा 20 के तहत गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान मुख्य रूप से थाना प्रभारी जेआर कुर्रे, प्रकाशनारायण बाजपेयी, भीमसेन टोप्पो सहित तुमला थाना के स्टाफ मौजूद था।