पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तुमला थाने को जल्द ही मिल सकता है नया भवन

तुमला थाने को जल्द ही मिल सकता है नया भवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तुमलाथाना को जल्द ही नए भवन मिलने के आसार दिखने लगे हैं। भवन निर्माण का कार्य 15 दिन पूर्व से फिर से शुरू हो गया है। पखवाड़े भर में किए गए कार्य से प्रगति दिखने लगी है। यहां का भवन निर्माण कार्य दो वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। कुछ दिन कछुए की चाल से काम चलने के बाद निर्माण कार्य रुक गया था।

विभाग के काफी जद्दोजहद के बाद भी ठेकेदार द्वारा काम शुरू नहीं किया गया। पिछले दिनों एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने ठेकेदारों की बैठक लेकर समझाईश दी थी। जिससे काम फिर से शुरू हो गया है और काम की गति भी तेज है। उल्लेखनीय है की ओडि़शा सीमा से लगे तुमला में थाना खुले 4 वर्ष पुरे होने को हैं। पर आज तक उसे स्वंय का भवन नहीं मिल पाया है। वही यहां पदस्थ स्टाफ को भी रहने के लिए काफी परेशानियों से से गुजरना पड़ रहा है। अभी थाना पंचायत कार्यालय के एक भवन में संचालित किया जा रहा है। जहां थाना प्रभारी एवं बंदीगृह के रूप में दो कमरे हैं।

मुंशी एवं अन्य स्टाफ के लिए केवल एक ही हाॅल उपलब्ध है। वहीं इनके रहने के लिए भाी अधिकारियों के लिए दो छोटे कमरे एवं अन्य स्टाफ के लिये स्कूल के एक हाल नुमा उधारी का भवन प्राप्त है। जंहा कुछ स्टाफ इसी हाल को भाेजनालय एवं शयन कक्ष के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

वहीं कई स्टाफ ग्रामीणों के घरों को क्वार्टर के रूप में लेकर रहने पर मजबूर हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अमूमन ग्रामीण अपने परिवार रहने योग्य ही आशियाना बनाते हैं। साथ ही अनेक घरों में शौचालय स्नानागार की कल्पना तक करना बेमानी है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरी पेशा लोगों के अनुकुल कमरा मिल पाना मुुश्किल रहता है।

इस थाना के अंतर्गत 37 गांव आते हैं। जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी तुमला थाना की है। जहां दक्षिणी क्षेत्र ओडिसा के नक्सल प्रभावित जिला सुंदरगढ से लगा हुआ है। वहीं दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र रायगढ जिले के लैलूंगा के पास तोलमा गांव से लगा है। जहां कई गंभीर वारदात होते रहते हैं। साथ ही सीमा क्षेत्र के दोनों और घने जंगल हैं एवं क्षेत्र में बीहड़, ऊंची-नीची पहाड़ियों के अलावा ईब, खारून, कोकिया, कोकडा सहित अन्य नदी-नाले भी हैं। यहां की भौगोलक स्थिति के मद्देनजर निरंतर सजग रहने की जरूरत है। जिसके लिये यहां पदस्थ स्टाफ के लिये कार्यालय, रहने के कमरे सहित मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है।







ि