पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर अाठ शिक्षकों का कटा वेतन

स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर अाठ शिक्षकों का कटा वेतन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकिरा| बीईओ,एबीओ, बीआरपी एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक के निरीक्षण के दौरान जनवरी में 22 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। जिन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिनमें कुल 14 शिक्षकों काे स्पष्टीकरण संतोषजनक पाया गया 8 शिक्षकों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने के कारण उनके अनुपस्थित अवधि का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। जिन शिक्षकों की वेतन कटौती की गई उनमें प्राथमिक शाला कोल्हेनझरिया के ललित कुमार साहू, गिरजाटोली की प्रतिभा लकड़ा, माध्यमिक शाला तेलाईन के अंतर राम चौहान, प्राथमिक शाला बेलबंधा की रजनीमाला मिंज, मा. शाला कुल्हारबुड़ा के ब्रज किशोर पैंकरा, अजीत कुमार भगत, प्राथमिक शाला कोल्हेनझरिया की गायत्री पैंकरा एवं कोसमोस बखला शामिल हैं।