पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्जर सड़क पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

जर्जर सड़क पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कमें जगह-जगह उखड़ रही गिट्‌टी के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। इसमें अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लवाकेरा-लैलूंगा स्टेट हाइवे के गोलीडीह से तुमला तक के इस सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। ढाई किलोमीटर इस सड़क का निर्माण एक दशक पूर्व किया गया था। पर इसके बाद इस ओर किसी ने लौटकर नहीं देखा। उचित रखरखाव के अभाव में अब इस सड़क का अस्तित्व ही मिटता नजर रहा है। हालांकि यह सड़क पंचायत के अधीन है।

क्षेत्रवासियों ने इस सड़क की उपयोगिता को देखते हुए तत्कालिन विधायक भरत साय से गुहार लगाई थी। तब श्री साय ने किसी विभाग द्वारा वर्ष 214-15 में इस सड़क का निर्माण कराया था। इसके बाद इस सड़क की देखरेख कौन करेगा। किसी को पता नहीं। यही कारण है कि इस सड़क का अस्तित्व पूरी तरह खतरे में पड़ चुका है। उल्लेखनीय है कि यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए अति महत्वपूर्ण है। विशेषकर तुमला हायर सेकेंडरी स्कूल आने-जाने के लिए रोज सैकडों विद्यार्थी इस सड़क का उपयोग करते हैं। साथ ही थाना आने वाले खारीबहार, बाबूसाजबहार, कोंरगामाल सहित दर्जनों गांवों के लोगों को भी इसी सड़क से गुजरना पड़ता है। वही अंकिरा, जोरंडाझरिया, तुमला के साप्ताहिक बाजारों को आने-जाने वालों के लिए भी यह मुख्य सड़क है। जिससे यहां निरंतर दुपहिया चारपहिया वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस सड़क के सुधार के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधितों से गुहार लगाई जा चुकी है। पर इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। जबकि इधर से अधिकारियों जनप्रतिनिधियों का भी अक्सर आना जाना होता रहता है।

जर्जर सड़क पर जिस रोजाना चलकर स्कूल पहुंचती है छात्राएं।

जगह-जगह उखड़ गई है गिट्टी, बन गए गड्ढे

^इस सड़क के निर्माण के लिए पंचायत से प्रस्ताव बनाकर जनपद में जमा किया गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। विमलातिर्की, सरपंच,तुमला