- Hindi News
- सब्सिडी के हकदार 1 लाख 77 हजार लोगों ने नहीं दिए एकाउंट नंबर
सब्सिडी के हकदार 1 लाख 77 हजार लोगों ने नहीं दिए एकाउंट नंबर
2 लाख 7 हजार में 30 हजार ही दे सके हैं खाते का नंबर
भास्करन्यूज | अंकिरा
अबराशनकार्ड धारियों के खाते में भी सीधे सब्सिडी जमा करने की योजना बन रही है। इसे नए वित्तीय वर्ष से शुरू किए जाने के संकेत मिले हैं। कालाबाजारी रोकने एवं उचित हितग्राही को इसका लाभ मिलने के उद्देश्य से गैस सब्सिडी की तरह राशन कार्ड धारियों को बैंक खाते में सब्सिडी की राशि डालने की योजना चल रही है। इसके लिए पंचायत के सचिवों को निर्धारित प्रपत्र में एकाउंट नंबर एकत्र जमा करना था।
पूरे जिले में 2 लाख 7 हजार राशन कार्डधारी हैं। जिनका एकांउट नंबर दर्ज करना है। पर अब तक मात्र 30 हजार हितग्राही ही एकाउंट नंबर दे सके है। जबकि 31 जनवरी तक सबका नंबर जमा किया जाना था। वहीं जिला मुख्यालय मे भी इसका डाटा इंट्री फरवरी के अंदर ही पूरा कराया जाना है। पर ऐसी स्थिति में इस कार्य के समय-सीमा में पूरा हो पाने में संदेह है। विभाग प्रयास में है कि सारी औपचारिकताएं पूर्णकर समय सीमा में एकाउंट नंबर जारी की जा सके। पर अनेक परेशानियों से ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसमें अनेक हितग्राही में ऐसे हैं, जो बैंक में एकाउंट खोलने में रुचि नहीं ले रहे हैं। वहीं खाता खोलने वाले बैंक प्रबंधन भी खाता नंबर देने में देरी कर रहे है। ऐसे में पंचायतों के सचिव को समय-सीमा में एकाउंट नंबर एकत्र कर पाना मुश्किल लग रहा है। सूत्र बताते हैं कि संबंधित क्षेत्र के फूड इंसपेक्टर 28 फरवरी तक जिला कार्यालयों में जमा करेंगे।
^हितग्राहियों को रूचि लेकर जल्द से जल्द एकांउट नंबर जमा करना चाहिए। साथ ही बैंको को भी तुरंत एकांउट नंबर देना चाहिए। जिससे हितग्राहियों को सीधे लाभ मिले। अब तक जो जमा नहीं कर पाए हैं, वे दो चार दिनों के अंदर सचिवों के पास जमा कर दें। जिससे आगे की प्रकिया शुरू करने में आसानी हो।\\\'\\\' दिनेश्वरप्रसाद, जिला खाद्य अधिकारी