मृदंग व मंजीरा मिला कीर्तन मंडली को
गांव के चार श्रद्धालुओं ने यहां के जय जगन्नाथ समिति की कीर्तन मंडली को मृदंग एवं मंजीरा प्रदान किया। जिससे समिति के सदस्यों में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि यहां गांव व्यवस्थित हुए लगभग ढाई सौ साल हो चुका है।
उसी वक्त से यहां कीर्तन मंडली का भी गठन किया था। जिनके द्वारा रोज रात नियमित रूप से भगवत कथा किया जाता रहा। वहीं इस रविवार को समिति के अध्यक्ष पीतांबर साव, राजकुमार सिंह, धर्मजीत साव, प्रमोद साव सहित अनेक सदस्यों ने ओडिशा के संबलपुर जाकर जरूरी सामान की खरीदी की। मंगलवार की सुबह समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों के समक्ष आय-व्यय का लेखा सार्वजनिक किया गया। गांव के अयोध्या सिंह द्वारा एक मृदंग, निरेंद्र साव द्वारा 1 जोड़ी, पद्मलोचन सिंह द्वारा 5 जोड़ी एवं राजकुमार सिंह द्वारा 2 जोड़ी मंजीरा प्रदान किया गया।
मृदंग व मंजीरा के साथ कीर्तन मंडली के सदस्य।