पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीआई फरसाबहार का एटीएम बंद

एसबीआई फरसाबहार का एटीएम बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरसाबहारके भारतीय स्टेट बैंक में लगे एटीएम का लोगों को समुचित सुविधा नहीं मिल पा रहा है। एटीएम लगने के बाद आए दिन किसी किसी तरह की खराबी होती रही है। इससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां ब्लॉक, तहसील मुख्यालय सहित अनेक महत्वपूर्ण विभागों का मुख्यालय स्थिति है।

जिससे लोगों का रोज आना-जाना रहता है। ग्रामीण जरूरत पड़ने पर एटीएम से रकम निकालते हैं। एटीएम शुरू हो जाने के बाद क्षेत्रवासी खुश थे कि अब किसी भी वक्त जरूरत पड़ने पर वे रकम निकाल लेंगे। पर उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। एटीएम के भरोसे रकम निकालने वाले लोग निराश होकर घर लौटते हैं। हालांकि बैंक प्रबंधन इसे रोज सुधार करने का दावा करते हैं, पर एटीएम की स्थिति वैसे की वैसे ही है। जितेंद्र जायसवाल, विनय सिंह, नारायण गुप्ता, लालेश्वर भगत, कैलाश गुप्ता सहित अनेक ग्रामीणों ने बताया की एटीएम लगने पर खुशी थी कि जरूरत पड़ने पर किसी भी वक्त रकम निकाल लेंगे। पर अक्सर एटीएम के खराब होने से इसका नहीं होना ही बेहतर है। इस संबंध में एसबीआई फरसाबहार के शाखा प्रबंधक श्री ठाकुर ने बताया की यहां सप्लाई एटीएम मशीन ही घटिया क्वालिटी की है। हर दो-तीन दिन में खराब होती रहती है।

बंद पड़ा एटीएम बूथ