पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह से नहीं मिला वेतन

तीन माह से नहीं मिला वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकिरा| शिक्षाविभाग के शिक्षाकर्मियों को 3 माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बाहर से आकर नौकरी करने वाले शिक्षाकर्मियों को बच्चों के लालन-पालन में काफी कठिनाई हो रही है। वहीं निकट भविष्य में दशहरा जैसा महापर्व आने वाला है। जिसे लेकर वे चिंतित हैं। त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाने से बच्चों के नए कपड़े एवं त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त पैसों की जरूरत पड़ती है। शिक्षाकर्मी चाह रहे हैं कि त्योहार में उनके बच्चों के चेहरे भी खिले रहे। पर पैसा की कमी उन्हें परेशान कर रही है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष शिक्षा की गुणवत्ता वर्ष के रूप में संचालित किया जा रहा है। ऐसे में शिक्षा देने वाला ही स्वयं परेशान रहे, तो किस मानसिकता से बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकता है।