शिक्षाकर्मी संघ का पुनर्गठन
अंकिरा| संयुक्तशिक्षाकर्मी संघ के फरसाबहार ब्लाक इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार टांडे की उपस्थिति में टिकेश्वर भोय को अध्यक्ष मनोनित किया गया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेनीमाधव सिंह को बनाया गया। उपाध्यक्ष कृष्णाराम डनसेना एवं महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सिंधु पैकरा को मनोनीत किया गया। साथ ही कोषाध्यक्ष सुमंत सिंह, उपकोषाध्यक्ष तरथ साय पैंकरा, महासचिव ऋृतु यादव, सचिव मनराज चौहान, प्रचार सचिव दीनदयाल साय, संगठन मंत्री लाल साय पैकरा, महामंत्री ब्रजकिशोर निषाद, सलाहकार संपति साय पैकरा को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती विमला भार्गव एवं श्रीमती अंजेला कुजूर को मनोनित किया गया।