पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार्मिक कार्यक्रमों से बना रहता है भाई चारा : विष्णुदेव साय

धार्मिक कार्यक्रमों से बना रहता है भाई-चारा : विष्णुदेव साय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकिरा/दोकड़ा | धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले भक्तों को आत्म संतुष्टि तो मिलती है। साथ ही इससे आपसी भाई-चारा भी बना रहता है। वहीं इससे भक्तों सहित ग्राम एवं संपूर्ण विश्व में शांति की कामना की जाती है। युगों-युगों से चले आ रहे कार्यक्रमों को हमें हर हालत में करते ही रहना चाहिए। यह बातें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने कहीं। वे फरसाबहार के पास शबदमुंडा में शुक्रवार को राम कथा समापन अवसर पर शामिल थे।

उन्होंने अखंड महायज्ञ, दिवाली, दशहरा, महाशिवरात्रि सहित ईष्ट देवों के निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी श्रद्धा के साथ करने को कहा। साथ ही कहा कि इसके लिए आडंबर करने की जरूरत नहीं रहती है। श्रद्धालु अपने सामर्थ्य के अनुसार सच्ची श्रद्धा से एक गिलास पानी को भी प्रसाद के रूप में अर्पण करें, तो वह भी पर्याप्त है। वहीं उन्होंने श्रीराम कथा सुनने वालों को उसी का अनुसरण करने एवं धर्म, धैर्य, संयम के साथ जीवन ढालने की सलाह दी। बुधवार को शुरू किए गए इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के भक्तों का हुजूम लगा रहा। सूरजपुर से आए कथा वाचक गोस्वामी कांता द्वारा नियमित तीन दिन तक दिए गए प्रवचन से ग्रामीण मंत्रमुग्ध रहे। माता कांता द्वारा हर प्रसंग को बड़े रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। समापन के दिन श्रीराम के जन्म लेने के उद्देश्य को विस्तृत रूप से बताया। भक्त पूरे तीन दिन तक भक्ति रस में डूबे रहे। समापन अवसर पर मुख्य रूप से पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, तुलसी कौशिक, सालिक साय, सुनील गुप्ता, भूषण वैष्णव, सरपंच राजेश्वर भगत सहित आसपास के ग्रामीण भक्त उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...