पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन भर घूमता रहा हाथियों का दल

दिन भर घूमता रहा हाथियों का दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकिरा|रविवार कोदिनभर हाथियों का दल यहां के बूढ़ा पहाड़ में रहा। हाथियों को देखने के लिए आसपास के सैकडों ग्रामीण पहुंच गए थे। इधर, शांतिपूर्वक हाथियों को दूसरी ओर भगाने की कयावद भी चल रही थी। बाद में हाथियों का दल पहाड़ की ऊंची चोटी की ओर चला गया। जिसके बाद ग्रामीण वापस गए। यह दल रात को पगुराबहार के कोसाबाडी में पहुंच गया। हालांकि रविवार रात किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को महुआडीह के एक युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला था। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत है। वहीं शुक्रवार की रात टिकलीपारा एवं शनिवार की रात तुमला मे रात भर हाथियों का आतंक रहा था।