पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गोत्सव में होंगे िवभिन्न कार्यक्रम

दुर्गोत्सव में होंगे िवभिन्न कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकिरा| यहांके जय मां भवानी युवा मंडल की रविवार को बैठक हुई। समिति का सिल्वर जुबली वर्ष होने के कारण इस साल दुर्गोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिसमें कई कार्यक्रम होंगे। नवरात्रि के पहले दिन गुरूवार की शाम 4 बजे कलश यात्रा निकलेगी। शुक्रवार को मूर्ति स्थापना, शनिवार एवं रविवार को पर्दा सिनेमा आयोजित किया जाएगा। वहीं सोमवार को जय मां अंबे आर्केस्ट्रा पार्टी कोरबा द्वारा भजन संध्या आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को लिटिल डांस स्पर्धा होगी। जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। क्षेत्र का अत्यंत पसंदीदा कार्यक्रम बादीपाला का आयोजन बुधवार से शुक्रवार तक होगा। लगातार तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कटक के संजुक्ता नायक एवं संबलपुर की पार्वती मलिक की प्रस्तुति हाेगी। जिसमें धार्मिक नृत्य एवं गायन के माध्यम से धार्मिक वाद-विवाद किया जाएगा। शुक्रवार की रात पूर्णाहुति एवं मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। जिसके बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा।