- Hindi News
- स्कूल में घुसा पानी, एक घंटे तक फंसे रहे 200 विद्यार्थी
स्कूल में घुसा पानी, एक घंटे तक फंसे रहे 200 विद्यार्थी
शनिवारको यहां मुसीबत बनकर बादल बरसे। दोपहर में हुई भारी बारिश के चलते यहां के मॉडल पब्लिक स्कूल में करीब तीन फीट पानी घुस गया। जिससे वहां के विद्यार्थी करीब एक घंटे तक फंसे रहे। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। बारिश ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं अंचल के नदी-नाले उफान पर गए। शनिवार को सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाने लगे थे। दोपहर करीब 3 बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश के कारण नर्सरी से कक्षा पांचवीं के बच्चों के लिए संचालित मार्डन पब्लिक स्कूल में अचानक पानी भर जाने से एक घंटे तक लगभग 200 बच्चे स्कूल के अंदर फंसे रहे। सड़क से गहराई में स्थित होने के कारण स्कूल में करीब 3 से 4 फीट पानी भर गया था। स्कूल में रखे सामान पानी में तैरने लगे।
बच्चोंको इस तरह बचाया सुरक्षित
वहांमौजूद शिक्षक ने रोशनदान से अंदर जाकर दरवाजा खोला। जिसके बाद स्कूल के पास स्थित से हीरो शोरूम के संचालक विकास अग्रवाल अन्य कर्मचारियों के सहयोग से एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। अभिभावकों ने बताया कि कई बार इस स्कूल में पानी भरने की घटना कई बार हो चुकी है। पर स्कूल प्रबंधन द्वारा पानी की निकासी के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किया गया है।यदि थोड़ा भी देरी होता तो बच्चों के साथ कोई भी अनहोनी घटना घट सकती थी।
^स्कूल प्रबंधन को नियमों के तहत स्कूल का संचालन करना चाहिए। संबंधित संचालक को जरूरी निर्देश देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीआरसाहू, तहसीलदार
^व्यवसायियों द्वारा नगर में बनी सभी नालियों को बंद कर दिया गया है। सड़क के किनारे बनी नालियों की खुदाई सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां पानी निकासी की समुचित व्यवस्था है। खजांचीकुम्हार, सीएमओ,नगरपंचायत
बारिश का पानी घुसने से स्कूल में फंसे बच्चे
स्कूल में घुसा बारिश का पानी
भारी बारिश से कई घरों में घुसा पानी, नदी-नाले उफान पर
स्कूल में पानी घुसने के बाद अभिभावक अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित दिखे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद तहसीलदार बीआर साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत को जाम नालियों की सफाई पानी की निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने दिए नपं को निर्देश
भारी बारिश से नगर के बीच से होकर