पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर शुरू होगी अतिक्रमण हटाने की मुहिम, लोगों को दिया नोटिस

फिर शुरू होगी अतिक्रमण हटाने की मुहिम, लोगों को दिया नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^दो साल पहले सड़क चौड़ीकरण के नाम पर 22 फीट में अतिक्रमण हटाया जा चुका है। वर्तमान में जगह खाली है जिस पर सड़क का निर्माण कराया जा सकता है। फिलहाल इसके लिए परिषद में प्रस्ताव नहीं रखा गया है। आपातकालीन बैठक बुलाकर परिषद में निर्णय लिया जाएगा। जिसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' प्रभातसिडाम, अध्यक्ष,नगर पंचायत

बगीचा| नगरमें सड़क चौड़ीकरण के लिए एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की जाएगी। इसके लिए यहां के नागरिकों को नोटिस जारी किया गया है। जिसे लेकर यहां के लोग चिंतित हैं। लोगों ने नगर पंचायत लोकनिर्माण विभाग पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना नगर पंचायत परिषद की सहमति के ही नोटिस जारी की जा रही है। जो गलत है।

इससे पहले नवंबर 2011 में प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए सड़क से 22 फीट की दूरी पर अतिक्रमण हटाया था। जिसमें यहां के प्राय: सभी व्यापारी खासे प्रभावित हुए हैं। इन प्रभावित व्यापारियों काे प्रशासन अभी तक व्यवस्थापित नहीं कर पाया है। यही नहीं अतिक्रमण हटाने के तीन साल बाद भी बगीचा में सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया गया। जिससे लोगों में रोष है। अब फिर से अतिक्रमण हटाने की नोटिस मिलने से यहां के लोग परेशान हो गए हैं। बीते दिनों लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क के बीच से दोनों ओर 40 फीट की दूरी पर सर्वे नापी कराया गया था। जिसमें करीब 150 दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं। जबकि दो साल पहले अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन और नागरिकों के बीच 22 फीट पर आम सहमति बनी थी। इसी सहमति के आधार पर अतिक्रमण हटाया गया था। उल्लेखनीय है कि तहसील चौक से उम्मेदमल जैन के घर से लगी पुलिया तक 3 किमी लंबी 7 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। नागरिकों की मांग है कि आम सहमति और पुख्ता कार्ययोजना बनाकर ही प्रशासन कार्य करे। जिससे किसी के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो।