- Hindi News
- कुपोषित बच्चों काे दिया जा रहा सड़ा चावल और दाल
कुपोषित बच्चों काे दिया जा रहा सड़ा चावल और दाल
यहांके एसडीएम पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ तहसीलदार बीआर साहू भी थे। उनके निरीक्षण के दौरान कुपोषित बच्चों को सड़ा अनाज देने की बात सामने आई। इसके अलावा कई अव्यवस्था भी देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधि सड़े अनाज को देखकर बीएमओ पर जमकर बिफरे। वहीं एसडीएम ने बीएमओ को सारी व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया।
अस्पताल में फैली गंदगी देखकर अधिकारी जनप्रतिनिधी दंग रह गए। चारों ओर गंदगी फैली हुई मिली। वहीं सभी वार्डों की सफाई भी सही तरीके से नहीं थी। बच्चों के वार्डों की दयनीय स्थिति देख अधिकारी खासे नाराज हुए। पोषण एवं पुनर्वास केंद्र में सड़े हुए अनाज को भोजन के रूप में देने का मामला सामने आने के बाद जनप्रतिनिधियों ने बीएमओ को घेरकर फटकार लगाई। वहीं प्रसूति वार्ड एवं जनरल वार्ड में पर्याप्त सुविधाओं का अभाव देखने को मिला। अधिकारियों ने बीएमओ को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शंकर गुप्ता, हरिनारायण शर्मा, भगवान गुप्ता ने बताया कि कुपोषित बच्चों के लिए जिस चावल की खरीदी की गई है, वह बेहद घटिया स्तर का है। जिसमें नमी आने के कारण चावल सड़ने लगा है और अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उसी सड़े हुए चावल का प्रयोग किया जा रहा है।
सड़ने के कारण काले पड़े चावल
सड़े हुए चावल की जांच करते अधिकारी
^निरीक्षण में काफी अव्यवस्था मिली। वार्डों में सुविधाओं की कमी गंदगी है। पोषण आहार में निम्न स्तर के अनाज का प्रयोग करना भी पाया गया है। सभी अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। जिसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' पुष्पेंद्रकुमार मीणा, एसडीएम
^व्यवस्थाओंको दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बारिश के कारण चावल में नमी गई थी। संबंधित कर्मचारी को चावल बदलने गुणवत्ता का पालन करने का निर्देश दिया गया है।\\\'\\\' आरएनदुबे, बीएमओ