- Hindi News
- एनएसएस के विद्यार्थियों ने मनाया स्थापना दिवस
एनएसएस के विद्यार्थियों ने मनाया स्थापना दिवस
सामरबार स्थित संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यकारिणी का गठन कर स्थापना दिवस मनाया गया।
जिसमें लगभग सौ छात्रों के समूह में से सभी छात्रों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।उल्लेखनीय है कि श्री रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय में नियमित गतिविधियों के संचालन क्रियान्वयन के लिए एनएसएस के दलनायकों का चयन किया गया। जिसमें शास्त्री प्रथम,द्वितीय तृतीय वर्ष के छात्रों ने हिस्सा लिया.विशिष्ट दल नायकों में गंगा प्रसाद पण्डा,उदय प्रकाश सिंह,कांती,चंदना ,सविना,उमा राजवाड़े,मंजुलता का चयन किया गया।अनुशासन संबंधी व्यवस्था के लिए राकेश पाण्डेय,सुलोचना सिदार योग व्यायाम के लिए अमित कुमार,द्विपेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए गीत प्रमुख के रुप में परमेश्वरी,प्रियंका गुप्ता,शनि कुंवर संस्कृत भाषा प्रमुख में मनीषा त्रिपाठी,सविना बाई का चयन किया गया।उक्त कार्यकारिणी का गठन महाविद्यालय के प्रो.विद्या कान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न किया गया।इस अवसर पर विद्या कान्त त्रिपाठी ने बताया कि एनएसएस के छात्रों के द्वारा समाजहित के कार्य किए जाते है जो सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि खेलकूद, मनोरंजनात्मक कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियों सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रमों संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है जिससे छात्रों का बौद्धिक, शारीरिक मानसिक विकास होता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र देशप्रेम की भावना के साथ कार्य करते हैं वर्तमान परिवेश में एनएसएस के छात्र पुलिस,आर्मी,राजस्व,शिक्षा,राजनीति समेत धार्मिक मठों पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं जो अपने आप में आदर्श अस्तित्व प्रदर्शित करता है।
स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि
स्वामी विवेकानंद दर्शन पर आयोजन
कार्यकारिणीके गठन के बाद एनएसएस के छात्रों द्वारा ग्राम मैनी के पंचायत भवन में स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डॉ पटेल डॉ पैकरा शामिल हुए वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य इन्दल सिंह शास्त्री के द्वारा की गई।उक्त अवसर पर छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के दर्शन पर भाषण एनएसएस गीत प्रस्तुत किया जिसके बाद दलनायिका चन्द