- Hindi News
- महादेवडांड़ से चुराई स्कार्पियो बरगीडीह में बरामद
महादेवडांड़ से चुराई स्कार्पियो बरगीडीह में बरामद
रविवारतड़के बगीचा थानांतर्गत ग्राम महादेवडांड़ में घर के सामने खड़ी स्कार्पियो अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए। वाहन मालिक की सूचना पर बगीचा एवं बतौली पुलिस ने चोरों का पीछा किया। पुलिस की घेराबंदी के बाद चोर बरगीडीह के पास स्कार्पियो छोड़कर भाग निकले।
बगीचा पुलिस ने वाहन जब्त कर चोरांे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि महादेवडांड़ निवासी श्रीमती सोनमति नागेश पति नंदलाल सिंह नागेश की स्कार्पियो क्रमांक सीजी 10 एफ-8545 बीती रात घर के सामने खड़ी थी। तड़के करीब चार बजे वाहन स्टार्ट होने की आवाज सुनकर परिजन उठे लेकिन घर का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण वे निकल नहीं पाए। इस दौरान चोर स्कार्पियो को लेकर भाग निकले। चोरी की आशंका पर नंदलाल सिंह ने इसकी सूचना तत्काल बगीचा थाने में दी। वहां के थाना प्रभारी गंभीर सनवानी ने इलाके मेंे नाकेबंदी कर इसकी जानकारी बतौली थाना प्रभारी मनीष शर्मा को दी। बगीचा से पुलिस टीम चाेरों की तलाश में निकली। वाहन चाेरों के बतौली क्षेत्र की ओर भागने की सूचना मिलने पर यहां की पुलिस भी एलर्ट हो गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि स्कार्पियो में तीन लोग बरगीडीह के पास गाजरमुड़ा की ओर गए हैं। बतौली पुलिस जब वहां पहंुची तब तक चोर स्कार्पियो को वहीं छोड़कर भाग निकले।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर बगीचा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जब्त स्कार्पियों के साथ पुलिस अधिकारी
वाहन स्टार्ट नहीं होने पर भागे चोर
बतायागया कि गाजरमुड़ा के पास स्कार्पियो अचानक बंद हो गई। स्थानीय ग्रामीण भी तब तक उठ चुके थे। उन्होंने देखा कि तीन युवक वाहन को स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। वाहन के दोबारा स्टार्ट नहीं होने एवं पकड़े जाने के भय से तीनों युवक वहां से भाग निकले। पुलिस जब पहंुची तो वहां चुराई गई स्कार्पियो ही लावारिस हालत में मिली। पुलिस के मुताबिक वारदात में स्थानीय लोग ही शािमल थे और जिन्हें इलाके की सड़कों के बारे में अच्छी जानकारी थी। बिलासपुर चौक में बतौली पुलिस के प्वाइंट लगाने के कारण चोर सरगुजा सीमा में टीरंग चौक से कच्ची सड़क होते हुए बरगीडीह के मेन चौक से गाजरमुड़ा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक बंद हो गया। यदि वाहन खराब नहीं होता तो संभवत: चोर अपने मकसद में कामयाब हो जाते। उक्त कार्रवाई मेंे बतौली एवं बगीचा पुलिस टीम सक्रिय र