पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष के लिए भाजपा की सविता ने दाखिल किया नामांकन

अध्यक्ष के लिए भाजपा की सविता ने दाखिल किया नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा के 9, कांग्रेस के 2 सहित 20 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, प्रत्याशियों ने शुरू की चुनाव की तैयारी

भास्करन्यूज|बगीचा

स्थानीयनिकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के टिकट घोषणा के बाद नामांकन भरे जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को स्थानीय तहसील परिसर में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। आगामी निकाय चुनाव को लेकर दोनों राष्ट्रीय पार्टियों समेत निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

तहसीलदार बीआर साहू ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू हो गई है। शुक्रवार को नामांकन के पांचवे दिन 20 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। जिसमें 9 प्रत्याशी बीजेपी के, 2 कांग्रेस के हैं एवं 9 निर्दलीय हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से सविता सिडाम ने अपने पति प्रभात सिडाम के साथ आकर नामांकन दाखिल किया। वार्ड क्रमांक 2 में पार्षद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अंकित गोयल, वार्ड क्रमांक 3 बीजेपी से प्रह्लाद राम नागेश, वार्ड क्र. 4 निर्दलीय उम्मीदवार सहदेव राम सतनामी, बीजेपी से बहादुर रवि, वार्ड क्रमांक 6 से निर्दलीय प्रत्याशी जसिंता लकड़ा, आशा यादव, बीजेपी से सरस्वती जायसवाल कांग्रेस से अनुपम गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया है।

नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी।

16 को होगी स्क्रूटनी

तहसीलदारबीआर साहू ने बताया कि शनिवार सोमवार को नामांकन दाखिल किया जा सकता है। मंगलवार को सभी भरे गए नामांकन की स्क्रूटनी की जानी है, जिसमें समीक्षा के बाद नामांकन सही पाए जाने पर इन सीटों पर प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं।

7 8 से निर्दलीय प्रत्याशी

नामांकनके दौर में वार्ड क्र. 7 से निर्दलीय प्रत्याशी गीता सिन्हा, बीजेपी से अंजू देवी, वार्ड क्र. 8 से निर्दलीय उम्मीदवार दुर्गेश शर्मा, बजरंग अग्रवाल, वार्ड क्र. 9 में बीजेपी से आशा कुजूर, वार्ड क्र. 10 से निर्दलीय प्रत्याशी शोभिका जायसवा, वार्ड 11 से बीजेपी प्रत्याशी राजू भगत, वार्ड 12 से बीजेपी प्रत्याशी संतोष कुमार गुप्ता, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद गुप्ता, वार्ड क्रमांक 13 से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज भगत, वार्ड क्र. 15 से बीजेपी प्रत्याशी पूलवती बाई वनवासी ने नामांकन भरा है.