पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहर खाने से युवक की मौत

जहर खाने से युवक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर|जहर खानेसे भर्ती एक पहाड़ी कोरवा युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम देवडांड़ निवासी 30 वर्षीय कुमार पिता बैसाखू कोरवा ने गुरुवार को घर में जहर खा लिया। तबियत खराब होने पर परिजनों को पता चला। परिजनों द्वारा उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल अंबिकापुर के लिए रिफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। जहर खाने के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम कर प्रकरण बगीचा पुलिस को भेज दिया है। जहर खाने के कारण का पता नहीं चल सका है।