- Hindi News
- नपं सीएमओ ने व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज कराया मामला, विरोध में नगर बंद
नपं सीएमओ ने व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज कराया मामला, विरोध में नगर बंद
नईदुकानों की नीलामी प्रक्रिया का विरोध करने के मामले में नगर पंचायत सीएमओ ने लगभग दर्जन भर व्यवसायियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इसके विरोध में नगरवासियों ने सोमवार को नगर बंद का आह्वान किया था। बंद शत प्रतिशत सफल रहा। नगर की सारी दुकानें सोमवार को बंद रहीं।
बीते दिनों नगर पंचायत द्वारा बस स्टैंड में नवनिर्मित दुकानों की नीलामी का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें व्यवसायियों के द्वारा निलामी की प्रक्रिया का खासा विरोध किया गया था। इस दौरान कई बार पुलिस व्यवसायियों के बीच झूमा-झटकी भी हुई थी। बाद में पुलिस प्रशासन के द्वारा माहौल शांत कराया गया समझाईश दी गई। नागरिकों व्यवसायियों के विरोध को देखते हुए आखिरकार सीएमओ के द्वारा निलामी की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। इस घटना के तीन दिन बाद रविवार शाम को नगर पंचायत सीएमओ ने तीन व्यवसायियों के विरूद्ध पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद यहां के व्यवसायी आक्रोशित हो गए और सोमवार को नगर बंद कर अपना विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विरोध में दुकान बंद। नगर पंचायत सीएमओ के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यवसायी।
^तीन व्यवसायियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने दर्जन भर व्यवसायियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गंभीरदाससोनवानी, टीआई बगीचा
व्यवसायी बजरंग अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन के द्वारा थाने में मामला दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। जो पूरी तरह गलत है। लोगों का कहना है कि नागरिक अपनी जायज मांगों को लेकर निलामी का विरोध कर रहे थे। नीलामी के दिन स्थानीय प्रशासन व्यवसायियों से विचार-विमर्श के बाद नगर पंचायत के द्वारा नीलामी की प्रक्रिया स्थागित की गई थी। इसके तीन दिन बाद व्यवासायियों पर कानूनी कार्रवाई करना समझ से परे है।
व्यवसायियों ने कहा कार्रवाई गलत
इन पर हुआ मामला दर्ज
सीएमओकी शिकायत पर पुलिस प्रशासन के द्वारा तीन व्यवासायियों बनवारी लाल शर्मा, राजू राम शर्मा एवं राजेश के खिलाफ भादवि की धारा 186, 341, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं 10-12 व्यवसायियों के खिलाफ दंप्रसं की धारा 107,116 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।