मधुसूदन भगत बने अध्यक्ष
बगीचा| यहांके दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक कर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें मधुसूदन भगत को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि उपाध्यक्ष दुर्गा शर्मा, आशीष गोयल, कोषाध्यक्ष राजकुमार जिंदल, प्रताप जायसवाल, सचिव जीतू गुप्ता, बिजली व्यवस्थापक विपिन यादव, पूजन व्यवस्था गौतम शर्मा, रमेश उपाध्याय, महेंद्र सिंह बने हैं। समिति के संरक्षक के रूप में शंकर गुप्ता, हरिनारायण शर्मा, प्रमोद गुप्ता परमानंद गुप्ता का चयन किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री भगत ने बताया कि इस बार धूमधाम से नवरात्री पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान स्थापना, कलश यात्रा, प्रतिमा पूजन का कार्यक्रम स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। दुर्गा शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा इस बार अखंड रामायण पाठ अन्य कार्यक्रम भी किया जाएगा।