मनाया जाएगा स्थापना पर्व
बगीचा| अखिलविश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में प्रज्ञा मंडल भितघरा द्वारा स्थापित प्रज्ञा कुंज में श्रीराम स्मृति उपवन की स्थापना की गई है। स्थापना के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को परिजनों द्वारा भितघरा में यज्ञ हवन का आयोजन किया गया है। सीआर चौहान ने बताया कि सभी क्षेत्र के परिजनों को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन के माध्यम से पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के सात सूत्रीय आंदोलन साधना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कुरीति उन्मूलन, नारी जागरण पर्यावरण संवर्धन जैसे कार्यक्रमों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।