- Hindi News
- 15 साल का अंधेरा सौ दिन में दूर नहीं होगा: देवेंद्र फडणवीस
15 साल का अंधेरा सौ दिन में दूर नहीं होगा: देवेंद्र फडणवीस
कहा जा रहा है कि आप महाराष्ट्र काे डुबाे देंगे?
-कौन किस पद पर कितने दिन रहा, यह महत्वपूर्ण नहीं है। यह देखना चाहिए कि उसने काम क्या किया। जब माेदी मुख्यमंत्री बने, तब वे विधानसभा सदस्य भी नही थे। कभी पंचायत का चुनाव तक नहीं लड़ा था। लेकिन सर्वाेत्तम मुख्यमंत्री के ताैर पर उनका नाम है। वे लोकसभा में भी पहली बार ही गए। अाप विषयों के बारे में जानें, यह महत्वपूर्ण है। 15 साल मैं केवल प्रश्न पूछने वाला नहीं, उसका समाधान देने वाला विधायक था।
महाराष्ट्रमें अभी भी किसान खुदकुशी कर रहे हैं, इसे रोकने के लिए क्या याेजना है?
इससाल किसानों को 5 लाख साेलर पंप देने का लक्ष्य है। अगर यह प्रयास सफल रहा तो किसानाें काे 24 घंटे बिजली, पानी मिलेगा। उन्हें अच्छा बीज देने की कोशिश है। इससे उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की अात्महत्याएं थमेंगीं।
निवेशबढ़ाने के लिए क्या प्रयास किए गए हैं?
-राज्य में निवेश के लिए “मेक इन महाराष्ट्र’ कार्यक्रम शुरू किया है। लालफीताशाही कम हुई है। चव्हाण सरकार में एक हाेटल खाेलने में 165 मंजूरी लेनी पड़ती थीं, उसे हम 20 पर ले आए हैं। एमअाईडीसी में उद्याेग शुरु करने के लिए 76 मंजूरियों को 25 फीसदी घटाने पर काम चल रहा है। सीएट कंपनी निवेश के लिए आई थी। उसी दिन उनकाे जमीन दे दी। काॅग्नींजंट ने जगह मांगी थी। डावोस जाते समय मंजूरी का पत्र लेकर गया, वहीं उनको दिया। उन्हाेंने फौरन निवेश की घोषणा कर दी। इससे यहां 20 हजार नए राेजगार मिलेंगे।
माेदीविकास की बातें करते हैं, लेकिन विकास कभी दिखता नहीं?
-सच है कि माेदीजी स्वर्ग में बगीचा लगाने सरीखा बदलाव देश में लेकर आए हैं। वे विकास की अवधारणा पर काम शुरू करते हैं। जो राज्य केंद्र की याेजनाओं को सही ढंग से अपना रहे हैं वे समृद्धि की दिशा में बढ़ रहे हैं। बीते 7-8 साल से काेयले का उत्पादन हुअा ही नहीं। काेयले घाेटाला हाेने से यहां पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं बन पाई। माेदी सरकार में काेयला मिलना शुरू हो गया है। मनमाेहन सिंह सरकार में सड़कें बननी बंद हो गई थीं। डीएमअाईसी कारीडाेर, फ्रेट काॅिरडाेर, सागरमाला सरीखे कार्यक्रम देश को आगे ले जाने वाले हैं।
आपनेकहा था, ‘अंधेरा छंटेगा सूरज निकलेगा’, लेकिन सूरज निकलने का नाम ही नहीं ले रहा?
15साल तक कांग्रेस अाैर एनसीपी सरकार ने भ्रष्टाचार करके राज्य काे अंधेरे में ले जाने का काम किया। काेई भी विकास का काम नहीं हुआ। कृषि क्षेत्र का सत्यानाश कर दिया। उद्याेग क्षेत्र बरबाद हाे गया है। 15 साल का अंधेरा, साै दिन में दूर हो जाएगा, ऐसी अपेक्षा सही नहीं है।
माेदीयानी विकास, लेकिन दिल्ली विधानसभा में यह करिश्मा नहीं दिखा?
महाराष्ट्र,हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर की जीत किसकी देन है। किसी एक राज्य के आने या जाने से नेतृत्व पर प्रश्नचिन्ह नहीं लग सकता। माेदी का करिश्मा अभी भी है।