ग्रामीणों में नहीं बांटा, Rs.12 किलो में बिका पीडीएस का चावल
बगीचा | जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेड़ेकोना के आश्रित ग्राम इंचोली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत ग्रामीणों को वितरित किए जाने वाले चावल को दुकानदार द्वारा बारह रुपए किलो में बेचे जाने का मामला सामने आया है। इसमें ग्रामीणों ने जांच की उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
बुधवार को गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण राशन की मांग को लेकर बगीचा तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बेड़ेकोना के सरपंच कुंवर राम, कपिल - शेष पेज 12 पर
व पीडीएस दुकानदार जगेश्वर पैकरा द्वारा सितंबर माह में चावल का वितरण नहीं किया गया है, जिसकी कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी उनपर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अमीर भगत, प्रेम साय, रजनी, रमेश, राधे, कण्ठु, पौलीना ने बताया कि अगस्त माह में दुकान संचालन द्वारा उन्हें 12 रुपए किलो के हिसाब से कई क्विंटल चावल दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार चावल अधिक आ गया है, जिसके कारण सरपंच सचिव की मिलीभगत से दुकानदार द्वारा चावल बेचा गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत ग्रामीणों के हक के चावल को बेचे जाने का का यह पहला मामला है।
जांच में लीपापोती- ग्रामीणों को चावल नहीं मिलने के मामले में कलेक्टर समेत एसडीएम से पहले ही शिकायत की जा चुकी है, जिसमें ग्रामीणों ने सरपंच सचिव व दुकानदार को इसके लिए जिम्मेदार माना है। ग्रामीणों द्वारा किए गए शिकायत जांच के जिए एसडीएम द्वारा जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया, जिसमें आर सोरी द्वारा मामले की एकतरफा जांच करते हुए दुकान संचालन व उनके पक्ष के लोगों के बयान लेकर मामले को रफा दफा कर दिया गया, वहीं शिकायत करने वालों का पक्ष नहीं लिया गया। इससे जांच प्रक्रिया सवालों में है।
पीडीएस के मामले में संपूर्ण जवाबदेही खाद्य निरीक्षक की होती है। उक्त मामले में जनपद पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है।
----------.