पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 दिनों के लिए ली समाधि पांच घंटे में निकलवाया

6 दिनों के लिए ली समाधि पांच घंटे में निकलवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच वर्षों से है समाधि का अभ्यास: संतराम

भास्कर न्यूज.बगीचा/महादेवडांड़

शनिवार को महादेवडांड़ में एक व्यक्ति के समाधि लेने के मामले से कई घंटों तक कौतुहल का माहौल रहा। समाधि लेने के करीब 5 घंटे बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए महादेवडांड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में समाधि लिए हुए व्यक्ति को बाहर निकलवाया। मौके पर पुलिस प्रशासनिक अिधकारी पहुंचे हुए थे।

संत ग़ुरु घासीदास के 258 वें जन्मोत्सव के अवसर पर छुआलीपतेरा निवासी संतराम महिलाने द्वारा 13 से 18 दिसंबद तक कुल 6दिनों की समाधि लेने का कार्यक्रम रखा गया था। जिसके लिए महादेवडांड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में चार फीट गहरे गढ्डे की खुदाई भी की गई थी। शनिवार की सुबह पूजा-अर्चना के बाद 9 बजे संतराम ने ग़ड्ढे में प्रवेश किया। जिसके बाद ऊपर लकड़ी के पटरों से उसे ढकते हुए उस पर मिट्टी डाल दी गई। जिसके बाद पूजा-अर्चना का क्रम प्रारंभ हो गया। देखते-देखते वहां लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। इधर, दोपहर करीब 1 बजे बगीचा से एसडीओपी जनीराम ध्रुव, एएसआई एनके कश्यप, लीलावती यादव, बीएमओ डॉ. आरएन दुबे, नायब तहसीलदार श्री पैंकरा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अिधकारियों की काफी समझाईश के बाद समाधि के कार्यक्रम को स्थगित किया जा सका। लगभग 5 घंटे बाद समाधिस्थ संतराम को सकुशल जीवित अवस्था में बाहर निकाला गया।

प्रशासन की सक्रियता से चमत्कार का ड्रामा पूरा हो सका

संतराम का कहना था कि आध्यात्मिक तादाम्य स्थपित करते हुए योग सत्य गुरु निष्ठा से ऐसे समाधि का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें संयमित रहकर समाधिस्थ हुआ जाता है। एक दिन से उन्होंने समाधि लेने की शुरुआत की है। सतनाम पंथ में एक-एक साल में समाधि की तिथी बढ़ाई जाती है उनके द्वारा पांच वर्ष तक इस अभ्यास को किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पिछले वर्ष अपने गृह निवास में पांच दिनों की समाधि भी ली जा चुकी है। इस बार उनके द्वारा अपने भाई डॉ. महिलाने के सानिaध्य में महादेवडांड में समाधि का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

13 से 18 दिसंबर तक थी समाधि लेने की तैयारी

एसडीएम ने नहीं दी अनुमति -महादेवडांड़ पीएचसीमें पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. एचएस महिलाने के सानिंध्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रशासनिक हस्तक्षेप के समय डॉ. महिलाने द्वारा