पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाद में बीच बचाव करने पर युवक की हत्या

विवाद में बीच-बचाव करने पर युवक की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगीचा. अपनेभाई से झगड़ा कर रहे लोगों से बीच-बचाव करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बीच-बचाव के दौरान डंडा लगने से उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। सारुढाप ग्राम पंचायत के अंतर्गत नवापारा गांव में एक युवक की लाठी डंडो से पीटकर हत्या कर दी गई ( बताया जाता है कि युवक अपने भाई के विवाद में बीच- बचाव करने गया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालेश्वर राम पिता रायमोहन नगेशिया (30) का भाई सुमेत राम शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे खेत से अपने घर रहा था। इस दौरान बोरिंग में खड़ी फुलमईत बाई ने उसके ऊपर पानी का छींटा मारा। जिस पर सुमेत राम फुलमईत बाई के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी फुलमईत, कमल राम, मुकेश राम मनमोहन मिलकर सुमेत की पिटाई करने लगे। अपने भाई को पिटता हुआ देख बालेश्वर बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचा। बीच-बचाव करते समय डंडा उसके सिर पर लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।