पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सालभर से नहीं मिली मजदूरी

सालभर से नहीं मिली मजदूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगीचाब्लॉक के कुर्रोग गांव के मजदूरों को काम खत्म होने के करीब साल भर बाद भी मजदूरी भुगतान नहीं मिला है। मजदूर अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।

मजदूरों ने एसडीएम से मजदूरी भुगतान कराने की गुहार लगाई है। जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। इन मजदूरों ने बताया कि मनरेगा के तहत उन्होंने 2013-14 में डबरी निर्माण एवं भूमि सुधार का कार्य किया था। काम खत्म हो चुका है, पर उसका भुगतान आज तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वे मजदूरी भुगतान के लिए सरपंच, सचिव सहित दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं, पर कहीं भी उन्हें कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला।

मजदूरों ने कहा कि मजदूरी भुगतान नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। वे अपने बच्चों और परिवार की जरूरतों को भी सही ढंग से पूरा नहीं कर पा रहे हैं। मजदूरी भुगतान की ऐसी स्थिति के कारण ही कई लोग मजदूरी करना छोड़कर काम के लिए बाहर पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं। मजदूरों ने ने एसडीएम से उचित कार्रवाई कर उन्हें मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है। एसडीएम को आवेदन सौंपने वालों में करीब 45 मजदूर शामिल थे। वहीं इस मामले में सरपंच गोपाल विश्वनाथ ने कहा कि वे इसके लिए चार-पांच बार एसडीओ के पास गए हैं, पर उन्होंने पैसा नहीं आने की बात कही है। सरपंच का यह भी कहना है कि कुर्रोग पंचायत में ही 12 कुआं निर्माण किया गया था, जिसके मटेरियल का पैसा भी आज तक नहीं मिल पाया है।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपने आए ग्रामीण।