टिकट देने रोजाना हो रही बैठकें
बगीचा|आगामी निकायचुनाव के अंतर्गत बगीचा नगर पंचायत में होने वाले चुनाव के लिए दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा अध्यक्ष पार्षदों के टिकट वितरण के लिए बैठकों का दौर शुरु हो गया है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने जनसंपर्क भी तेज कर दिया है। नगर पंचायत में पंद्रह वार्डों के लिए पार्षद अध्यक्ष का चुनाव होना है।
जिसके लिए बीजेपी कांग्रेस अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रही है।बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता मण्डल अध्यक्ष हरिनारायण शर्मा ने बताया कि नगर के सभी वार्डों से लगभग पचास से भी अधिक प्रत्याशियों ने टिकट की मांग की है।समस्त आवेदनों से जिला कार्यकारिणी को अवगत करा दिया गया है जिसमें जिला संगठन द्वारा प्रत्याशियों का चयन कर नाम की घोषणा की जाएगी।फ िलहाल नगर में पुराने पार्षदों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। स्थानीय स्तर पर व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उक्त चुनाव में प्रत्याशियों को मिलता रहा है, जिसमें दोनों पार्टियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बीते पांच वर्षों से पार्षद समेत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा रखा है। इस बार कई निर्दलीय पार्षदों के द्वारा पार्टी से टिकट की मांग की गई है जिसे लेकर पार्टी भी गंभीर बनी हुई है।वहीं कई वार्डों में पार्षदों का जमकर विरोध भी देखने को मिल रहा है।सबसे खास बात यह है कि कई वार्डों में पार्षदों के द्वारा पूरे पांच वर्ष तक विकास कार्यों के प्रति अनदेखी की गई है जिससे कई वार्ड के मतदाताओं में खासा रोष व्याप्त है।ऐसे पार्षदों को सबक सिखाने की बात मतदाताओं द्वारा कही जा रही है।
वार्ड 7 एवं 8 में निर्दलीय प्रत्याशी
नगरके वार्ड क्रमांक 7 में पार्षद अंजू जैन का खासा विरोध देखा जा रहा है।इस बार उसी वार्ड से गीता सिन्हा भी चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में उतरने की तैयारी में हैं।समाजसेवी के रुप में स्कूल में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के साथ उन्होंने जनसंपर्क तेज कर दिया है।वार्ड के गौतम शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड में सड़क,पानी,बिजली समेत पानी के निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है जिसके लिए पार्षद अंजू जैन द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया है।वहीं अब तक कराए गए निर्माण कार्य भी गुणवत्ता युक्त नहीं है इसे लेकर वार्डवासियों का खासा विरोध है।