पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 साल बाद सफाई करने पहुंचे नपं कर्मियों पर बरसी महिलाएं

5 साल बाद सफाई करने पहुंचे नपं कर्मियों पर बरसी महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपंचायत बगीचा के वार्ड क्रमांक 10 में महिलाओं ने सफाई कर्मचारियों पर पूरे 5 साल बाद वार्ड की सफाई किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से पानी, बिजली सड़क की मांग कर डाली। नगर पंचायत के द्वारा ठेका श्रमिकों के माध्यम से सभी वार्डों की सफाई कराई जाती है। कम कर्मचारी होने के कारण कई वार्डों में सफाई का कार्य नहीं हो पाता, जिससे वार्डवासी खासे परेशान रहते हैं। नगर के वार्ड क्र. 10 में सफाई कर्मचारियों को देख महिलाओं ने उनसे बहस शुरू कर दी।

महिलाओं ने बताया कि उनके वार्ड की सफाई पूरे पांच साल बाद हो रही है।नगर पंचायत के कोई कर्मचारी सफाई के लिए पूरे पांच साल तक नहीं पंहुचे अब चुनाव नजदीक है जिसे देखते हुए नगर पंचायत द्वारा सफाई का कार्य कराया जा रहा है। वार्ड की अनिमा बाई ने बताया कि यहां पेयजल की गहन समस्या है जिसका निदान पार्षदों के द्वारा नहीं किया जा सका है। यहां की महिलांए लगभग आधे किलोमीटर दूर से पानी लेकर आती हैं।

तालाब बना खेल का मैदान

नगरपंचायत द्वारा उक्त वार्ड में तालाब का निर्माण भी कराया गया है जिसमें बीते पांच वर्षो में पानी की एक बूंद भी जमा नहीं की जा सकी है।फिलहाल इस तालाब का लाभ बच्चे क्रिकेट मैदान के रुप में ले रहे हैं।वार्ड के लक्ष्मी ने बताया कि यहां पार्षद कभी नहीं आते और यहां की सुविधाओं के लिए कोई प्रयास भी नहीं करते।ऐसे में इस बार नए प्रत्याशी का चुनाव करना है जो यहां के वार्डवासियों की जरुरतों को पूरा कर सके।

पैसे देने वाले प्रत्याशियों पर नजर

वार्डदस की मतदाता चंदा श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार पार्षदों को सबक सिखाने के लिए उन्होंने सभी महिलाओं को एकजुट किया हुआ है।चुनाव के नजदीक आते ही पार्षद प्रत्याशियोंपैसे देकर वोट खरीदे जाते हैं जिसके लिए उन्होंने कमर कस ली है।उन्होंने बताया कि पैसे देने वाले प्रत्याशियों को इस बार रंगे हाथों पकड़कर प्रशासन के सामने प्रस्तुत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।वार्ड की नागवंती गुप्ता,जयमती यादव,रुपा गुप्ता,सरनिमा देवी,प्रतिमा,राधिका गुप्ता,निर्मला गुप्ता,नेहा सिंह सुखमनिया ने बताया कि यहां वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का खासा अभाव है जिसके लिए पार्षदों के द्वार कोई प्रयास नहीं किया गया है।

नगर पंचायत कर्मियों पर गुस्सा उतारती महिलाएं।