पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाअों ने लिया शोषण से लड़ने का संकल्प

महिलाअों ने लिया शोषण से लड़ने का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओंके प्रति दिनों दिन बढ़ते हुए अपराध से रोकथाम के लिए जन जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें सरपंच अन्य संयोजकों की उपस्थिति में ग्रामीणों को ‘रेप कीपिंग’ के बारे में जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में मानव तस्करी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। एवीएस सामाजिक संस्था द्वारा ग्राम सुतरी केे जन जागरूकता शिविर में महिलाओं और ग्रामीणों को कई जानकारियां दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच कतरीना तिर्की रहीं, वहीं महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्षा सुनीता बेक प्राचार्य परमेश्वर यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक अंजलुस लकड़ा ने महिलाओं को रेप कीपिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी समानता का अधिकार प्राप्त है। उनके प्रति सोच बदलने की आवश्यकता है। जिससे महिलाएं भी समाज में सुरक्षित कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार के प्रति अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के मानसिक शारीरिक शोषण सहित क्रूरतम अत्याचार से लड़ने की जरूरत है। महिलाओं को मानव तस्करों से दूर रहते हुए आत्मनिर्भर होते हुए स्वयं की सुरक्षा के लिए प्रयास करना होगा। जिससे उन्हें भी समानता का अधिकार मिल सके।कार्यक्रम के समापन में सभी उपस्थित महिला पुरुषों ने महिलाओं के प्रति हो रहे शोषण के विरुद्ध आवाज उठाते हुए एक साथ संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजलुस लकड़ा, अनिल प्रजापति, मनीलाल केरकेट्टा समेत अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

महिलाएं जिन्हंे दी गई जानकारी।

कार्यक्रम में उपस्थित अतििथ।