- Hindi News
- जबरन बाउंड्री कराने पहुंचे, पुलिस ने खदेड़ा
जबरन बाउंड्री कराने पहुंचे, पुलिस ने खदेड़ा
जबरन बाउंड्री कराने पहुंचे, पुलिस ने खदेड़ा
रांची|बरियातू थानाक्षेत्र स्थित मंडा बगीचा के पटना खटाल की 23 डिसमिल जमीन पर कब्जा करने के लिए श्याम सुंदर शर्मा अपने 50 गुर्गों के साथ रविवार की सुबह मौके पर पहुंच गया। हथियार के बल पर गुर्गों ने जमीन पर बाउंड्री का काम शुरू करा दिया। 60 साल से उस जमीन पर काबिज यादवों को सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों के पास हथियार थे और ज्यादा संख्या में युवकों पहुंचे देख वे कुछ बोल नहीं पाए। उन लोगों का कहना है कि श्याम के लोग बार-बार कह रहे थे कि कोई कुछ नहीं कर सकता है, जो सामने आएगा, उसे गोली मार दी जाएगी। एसएसपी ने बरियातू पुलिस को मौके पर भेज कर काम बंद करवाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फरवरी में प्रमुख सड़कों पर स्थित डिवाइडर में लगे लोहे के स्ट्रक्चर को हटाने का निर्देश दिया था। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर डिवाइडर बनाकर हरियाली लगाने को कहा था, ताकि प्रदूषण कम हो सके। लेकिन, आज तक लोहे के स्ट्रक्चर नहीं हटाए गए।
इसी तरह प्रमुख सड़कों में स्ट्रीट लाइट लगाने, ड्रेनेज और फुटपाथ की व्यवस्था करने की योजना पर भी काम नहीं हुआ।