- Hindi News
- नगर पंचायत ने शुरु किया नालियों की खुदाई का काम, मलबे कचड़े से बंद थी नालियां
नगर पंचायत ने शुरु किया नालियों की खुदाई का काम, मलबे कचड़े से बंद थी नालियां
नगर पंचायत ने शुरु किया नालियों की खुदाई का काम, मलबे कचड़े से बंद थी नालियां
बगीचा| नगरपंचायत द्वारा मुख्य मार्ग के दोनों ओर पूर्व में बनी नालियों की खुदाई शुरु कर दी गई है। जिससे लोगों को सड़क में बहने वाली पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि नगर के वार्ड क्रमांक 8 13 में घरों स्कूलों में पानी घुसने की समस्या बनी हुई थी। बीते दिनों हुई भारी बारिश से नगर के मॉडल पब्लिक स्क्ूल समेत कई घरों पानी भर गया था। इस समस्या को देखते हुए एसडीएम पुष्पेंद्र मीणा ने नगर पंचायत को नालियों की सफाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद नालियों की खुदाई और सफाई शुरू कर दी गई।