पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अभियान में सभी ने बंटाए हाथ

स्वच्छता अभियान में सभी ने बंटाए हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तमनार|स्वच्छ भारतअभियान में बीआरसीसी परिसर में स्थित लोक शिक्षा समिति, साक्षर भारत मिशन तमनार के परियोजना अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालयीन स्टाफ एवं प्रेरकों के सहयोग से कार्यालय के आंगन में स्थित बगीचा एवं प्रशिक्षण हाल के आस पास की सफाई की और हॉल के सामने हिस्से को समतल किया। कर्मचारियों के 4 घंटे के अथक परिश्रम से पूरा परिसर सुंदर दिखने लगा। यत्र तत्र बिखरे डिस्पोजल, प्लास्टिक को एकत्र कर उसमें आग लगा दी गई। स्वच्छता अभियान में कार्यक्रम समन्वयक मोती लाल साहू, सहायक ग्रेड 3 रविन्द्र राठिया, प्रेरक दिलेश्वर साहू, संकीर्तन सिदार, जगदीश साहू, निताई गुप्ता, जगन्नाथ प्रजा, आनंद प्रजा, टीकाराम सिदार, राधेश्याम यादव, राजेश उरांव ने अंत तक अपनी पूर्ण सहभागिता निभाई। बीपीओ राजेश गुप्ता ने बताया की स्वच्छता अभियान प्रत्येक ग्राम पंचायत लोक शिक्षा केन्द्रों में करने के लिए सभी प्रेरकों को निर्देश दिया गया तथा यह अभियान सतत जारी रखने की बात कही।