- Hindi News
- युवा उत्सव में मॉडल स्कूल के छात्र प्रथम
युवा उत्सव में मॉडल स्कूल के छात्र प्रथम
बालकोनगर | शासकीयमॉडल बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकांगी हिन्दी विधा में बबली यादव, चारूलता बंजारे, प्रिया पटेल, अर्चना कश्यप, जानकी गुप्ता, मनीषा यादव, रश्मि यादव, दिप्ती निर्मलकर ने भाग लिया। संगीत नृत्य का संयोजन भूनेश्वरी नागवंशी ने किया था। पटकथा एमपी यादव घनश्याम श्रीवास ने लिखा था। संयोजन प्यारेलाल चौधरी ने किया। इस सफलता पर प्राचार्य आई मिश्रा, एनके राठौर के साथ शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी है। सभी बच्चे 17 से 19 दिसंबर को दुर्ग में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।