मानसिक संतुलन पर संगोष्ठी का आयोजन
बालकोनगर | बालकोने दिल्ली पब्लिक स्कूल में भविष्य की शिक्षा में तकनीक के उपयोग के साथ मानसिक संतुलन संचालन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को डाॅ. प्रभु सी ने संबाेधित किया। इस अवसर पर एसपी अमरेश मिश्रा, महाप्रबन्धक प्रशासन कर्नल डीएस भाटी, बालको, पुलिस निरीक्षक विवके शर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट विवके अरोरा उपस्थित रहे। इस संगोष्ठी के मुख्य व्याख्याता फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ प्रभु सी. ने अपने उक्त विषय पर रोचक प्रस्तुति दी।