रामलीला का हुआ शुभारंभ
बालकोप्रबंधन के सहयोग से भारत एल्यूमिनियम मजदूर संघ (इंटक) ने बालकोनगर के रामलीला मैदान में रामलीला एवं दशहरा महोत्सव आयोजित किया है।
सीईओ पूर्णकालिक निदेशक रमेश नायर, मुख्य प्रचालन अधिकारी अविनाश चंद राय, सामुदायिक संबंध प्रमुख बीके श्रीवास्तव, प्रशासन प्रमुख एसएन सिंह अनेक अधिकारी- कर्मचारियों, इंटक श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद नायर अतिथियों ने श्रीफल तोड़कर रामलीला का शुभारंभ किया। नायर ने बालको परिवार की ओर से खजुरीताल, सतना के आदर्श आन्जेय रामलीला समिति के संचालक राममिलन पांडेय अन्य कलाकारों का स्वागत किया। उन्होंने इंटक बालकोनगरवासियों को आयोजन की शुभकामनाएं दीं। नायर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हम सभी को सन्मार्ग की ओर प्रेरित करने वाला है। इंटक के महामंत्री एमआर नायक जयपाल सिंह ने आयोजन में उत्कृष्ट सहयोग के लिए बालको प्रबंधन के प्रति आभार जताया। संगठन सचिव दुष्यंत शर्मा ने बताया कि बालको प्रबंधन के सहयोग से इंटक द्वारा वर्ष 1977 से सार्वजनिक रामलीला एवं दशहरा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
पूजा-अर्चना कर शुभारंभ करते सीईओ रमेश नायर।