पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालको हाउसिंग बोर्ड कालोनी में गर्मी से पहले हर घर में टेप नल लगाने की मांग

बालको हाउसिंग बोर्ड कालोनी में गर्मी से पहले हर घर में टेप नल लगाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालकोनगर | वार्डक्रमांक 35, रिस्दा, हाउसिंग बोर्ड कालोनी में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। वार्ड में ही गायत्री मंदिर के पास पानी की बड़ी टंकी नगर निगम द्वारा बनाया गया है। शासन द्वारा भी नल जल योजना के तहत 133 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। योजना के तहत वार्ड के प्रत्येक घर में टेप नल कनेक्शन देना है। पार्षद हितानंद अग्रवाल ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर वार्ड के हर घर में गर्मी से पहले टेप नल लगाने कहा है। जल विभाग के प्रमुख माहेश्वरी, एई प्रकाश चंद्रा, राकेश मसीह को साथ लेकर पार्षद अग्रवाल ने संपूर्ण वार्ड में दौरा किया। वार्ड में व्याप्त पानी की समस्या से निगम अधिकारियों को रूबरू कराया गया।

वार्ड में समस्या की जानकारी लेते पार्षद हितानंद।