बीएसएनएल का फ्री सिम वितरण आज
बालकोनगर|बीएसएनएल अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए 14 फरवरी को सेक्टर-3, दूरभाष केन्द्र के निकट फ्री सिम वितरण मेला आयोजित किया है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मेला में पहुंचने वाले उपभोक्ताओं वैध दस्तावेज दिखाने पर मांगते ही फ्री सिम दिया जाएगा। एसडीओ (फोन) आरके सोनी ने उपभोक्ताओं से मेला का लाभ लेने अपील की है।